यूपी सदन को 36 घंटे से बढ़ा कर 48 घंटे किया जाने का विचार

cm yogi

उत्तर प्रदेश सदन को 36 घंटे से बढ़ा कर 48 घंटे किया जाने का मामला। अभी समय बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा है, 5 बजे सीएम योगी कन्फर्मेशन देंगे। उनका कहना है  की सभी की सहमति मिलने के बाद सदन का समय बढ़ाने पर विचार होगा। इससे पहले सदन का समय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर 36 घंटे तक चलाने का आदेश हुआ था।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी खास अवसर पर सदन की कार्यवाही लगातार चल रही है। विपक्ष ने इस सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया, ‘सत्र की शुरुआत में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद अन्य नेताओं को मौका मिलेगा।

कांग्रेस उम्मीदवार दिलप्रीत सिंह पर चुनाव आचार सहिंता का मुकदमा

उन्होंने बताया कि सब मंत्रियों के विषय भी तय किए गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों को 15-15 मिनट, जबकि राज्यमंत्रियों को 10-10 मिनट का समय मिला है। लेकिन अभी भी लगातार कार्यवाही करने के बाद भी समय काम पड़ गया है इस मामले पर उत्तर प्रदेश के सदन का समय 36 घण्टे 48 घण्टे करने पर विचार चल रहा है।

About Author