विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर स्वतंत्र देव ने किया बैठक

google
  • दोबारा जीत प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र
  • बीजेपी ने 99 साल बाद कांग्रेस को हराकर दर्ज किया था जीत

उत्तर प्रदेश के औधोगिक शहर कानपुर में विधान परिषद स्नातक के आने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर पहुंचे। कानपुर में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। कानपुर की विधान परिषद स्नातक सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण पाठक ने जीती थी। इस सीट पर बीजेपी ने 99 साल बाद कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज किया था।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अहम बैठक

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इस सीट पर दोबारा जीत प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और उनको गुरु मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की यह बैठक नौबस्ता के किदवई नगर में स्थित निजी गेस्ट हाउस में हुई।

About Author