सपा और कांग्रेस ने आम लोगों को भड़काया: स्वत्रंत देव सिंह

CAA
google

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) पर जनता द्वारा हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस ने आम लोगों को भड़काया है।

स्वत्रंत देव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ध्यान रहना चाहिए कि अब प्रदेश में सत्ता बदल चुकी है। वह बता दें कि सदन में उन्होंने बहस क्यो नहीं की। लोकभवन सरकारी पैसे से बनाया गया है न कि सपा के पैसे से बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाए जाने का भाजपा स्वागत करती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी मुख्यमंत्री आवास तथा कार्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं से बात किया है और सभी ने जनता से शांति की अपील की है। उन्होने कहा कि जिसको भी नागरिकता संशोधन क़ानून के बारे में बोलना है वह सामने आकर इसका विरोध करें। सभी लोग प्रदेश के अंदर शान्ति से रह सकते हैं। विपक्षी पार्टियों के लोगों को चाहिए कि वे नौजवानों को गुमराह न करें। यह बिल किसी के भी खिलाफ नहीं है। क़ानून को तोडना समाजवादी पार्टी की संस्कृति है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की भरपाई के फैसले का स्वागत करता हूँ।

हैदराबाद कांड को लेकर मायावती ने बोला भाजपा पर हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वत्रंत देव सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में पद यात्रा, रैली और संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जनता को सीएए की असलियत बताएंगे। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि एक बार बंगाल में वह सपा का झंडा लहराकर चुनाव लड़कर दिखाएं तब उनको पता चलेगा। साथ ही कहा कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) तथा कांग्रेस जब विपक्ष में होते हैं तो कुछ बोलते हैं लेकिन जब सत्ता में आते हैं तो कुछ और बोलते हैं।

स्वत्रंत देव सिंह ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और यह पार्टी ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ती है। नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर हुए दंगे में विपक्ष का पूरा हाथ है और इसपर सोनिया गाँधी, प्रियंका गाँधी तथा अखिलेश यादव सभी ने गलत बयान दिए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की जहाँ जहाँ भी सरकार है केवल वहां वहां पर ही टारगेट किया गया जबकि बंगाल, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में कुछ भी नहीं हुआ है।

About Author