डिफेंस एक्सपो की भी जिम्मेदारी अब सतीश महाना पर

google

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के धाकड़ नेता सतीश महाना ने आवाज ए उत्तर प्रदेश से खासतौर पर बातचीत किया। उन्होंने जनता के प्यार और विश्वास की पूंजी को कमाई कहा और उनके विश्वास पर खरा उतरने को प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ राजनीति कर के ईमानदारी से आज वह कैबिनेट मंत्री बन सके हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि सरकार ने उद्योगपतियों व सरकार के बीच सामंजस्य की कमी को दूर किया और सिर्फ ढाई सालों में दस साल का औद्योगिक विकास किया। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने देश भर में सबसे ज़्यादा निवेश उत्तर प्रदेश में करवाया है और उद्योगों को स्थापित करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करवाया है।

सतीश महाना खुद को एक मंत्री नहीं बल्कि कार्यकर्ता कहलाना ज्यादा पसंद करते है और कार्यकर्ताओ को याद रखना ज़्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। सही तरीके से कार्यकर्ताओ की मदद करने के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्ट अफसरों को निकालकर ईमानदार अफसरों को नियुक्त किया है और अब डिफेन्स एक्सपो के भव्य आयोजन की ज़िम्मेदारी भी उनके ही ऊपर है। डिफेन्स एक्सपो के अंतिम दिनों में एयर शो का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्नाव में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए ट्रांस गंगा योजना बनी थी-सतीश महाना

सतीश महाना का कहना है कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्रांति की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिये उत्तर प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। मंत्री सतीश महाना ने ग्राउंटब्रेकिंग सेरेमनी की पूरी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लिया था जो बहुत अधिक कामयाब रही थी जिसके चलते अब डिफेंस एक्सपो की भी जिम्मेदारी उनको सौंप दी गई है।

About Author