साध्वी प्रज्ञा ठाकुर: महात्मा गाँधी को बताया राष्ट्रपुत्र

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने एक बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में है। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से BJP से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांसद है। भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहुंची हुई थी। जहाँ पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की महात्मा गाँधी राष्ट्रपुत्र है और हमारे लिए आदरणीय है लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी। आगे उन्होंने कहा की सराहनीय कार्य जिसने भी किया है, वो हमारे लिए आदरणीय होता है। हम उनके बताये मार्ग पर चलते है और गुणगान करते है।

श्री राम धरा पुत्र

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गाँधी के अलावा भगवन श्री राम को धरा का पुत्र बताया है। साथ ही उन्होंने महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज को भी धरा का पुत्र बताया। आगे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की हम अपने सिद्धांत कांग्रेस पार्टी के कहने से नहीं बदलेंगे और मुझे किसी को सफाई देने की जरुरत नहीं है।

मै राष्ट्र के लिए जीती हूं

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जो अच्छा है वह स्वीकार है और जो गलत वो अस्वीकार है। मै राष्ट्र के लिए जीती हूँ और राष्ट्र के लिए ही मरती हूँ। मेरे सिद्धांत राष्ट्र के लिए है और मेरी सांस राष्ट्र के लिए चलती है। बता दें इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गाँधी को मारने वाले नाथूराम गोडसे को राष्ट्रपुत्र बता चुकी है। इस बयान से भी वो काफी चर्चा में रही थी।

About Author