प्रियंका ने नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ आम जनता को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ आम जनता और कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से अपील की है की आप सभी संविधान और देश को बचाने के लिए मैदान उतरिये। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी प्रतिमा लखनऊ पर नागरिकता संशोधन बिल (CAB) 2019 संघी विधान जलाकर किये गए धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया।

उन्होंने कहा की CAB बिल भारत के संविधान को हटाकर संघ (RSS) के विधान को लाने की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के अध्यछ अजय कुमार लल्लू ने विरोध करते हुए कहा की संघी विधान नहीं चलेगा। हम इसके लिए सदन से सड़क तक लड़ेंगे। चाहे हमें उसके लिए कुछ भी करना पड़े लेकिन हम संघी विधान को देश का संविधान नहीं बनने देंगे।

About Author