प्रियंका का तंजः भाजपा वालों की चमड़ी बहुत मोटी है, पीड़िता जब तक…

कानून की छात्रा के यौन शोषण मामले में एसआईटी की टीम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस महासचिन प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि भाजपा वालों की चमड़ी बहुत मोटी है, पीड़िता जबतक आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर नहीं हो जाती सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।

चिन्मयानंद की गिरफ्तारी जनता और पत्रकारिता की जीत

प्रियंका ने कहा, कानून की छात्रा को न्याय दिलाने में आम जनता और पत्रकारों का अहम रोल रहा। यह उन्हीं का दबाव था कि एसआईटी को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। प्रियंका ने चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को जनता और पत्रकारिता की जीत बताया है। उन्होंने कहा, जनता ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि बेटी बचाओ नारों तक सीमित न हो कर घरातल प भी उतरनी चाहिए।

प्रियंका की नजर यूपी पर, संगठन मजबूत करने के लिए इस प्लान पर कर रहीं हैं काम

4 दिन की हिरासत में जेल भेजा गया

बतादें, एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद को शुक्रवार को उनके आश्रम से गिरफ्तार किया था। उनका मेडिकल टेस्ट कराकर एसआईटी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। चिन्मयानंद को 14 दिन की हिरासत में जेल भेजा गया है। हालांकि एसआईटी की ओर से अभी तक एफआईआर की कॉपी या फिर अन्य कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। चिन्मयानंद की वकील पूजा ने बताया कि एसआईटी ओर से उनके एक परिजन से अरेस्ट मेमो पर साइन कराया गया था, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।

पीड़िता ने दी थी आत्महत्या की धमकी

गौरतलब है कि बीते सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता आरोपी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पीड़िता ने बुधवार को चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने की सूरत में आत्मदाह की धमकी दी थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − eight =