प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर कसा तंज…

Priyanka Gandhi
Google

केंद्र सरकार द्वारा आज उन्नीसवें दिन लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट करके कहा है की ”आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है। आज पूरे यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।”

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने यह भी कहा की …महामारी से पैदा हुई आर्थिक तबाही में भी जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है?

इस संकट के समय केंद्र सरकार ने जनता की जेब काटने का इतिहास रचा है। Diesel अब Petrol के रेट को पार कर चुका है। जबकि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट है। लूट का तरीका देखिए। सरकार हर दिन कुछ पैसे बढ़ाती है ताकि एक साथ 8 रू या 9 रू की लूट न दिखे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − one =