प्रियंका गांधी निकलेंगी 14 अक्टूबर से लखनऊ दौरे पर 

प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर से 3 दिन के लखनऊ दौरे पर जाएंगी। लखनऊ में प्रियंका कांग्रेस के सभी नए पदाधिकारीयों को 14 से 16 अक्टूबर तक के लिए बुलाया गया है। प्रियंका इस मीटिंग में काम का बंटवारा करेंगी तथा नई टीम के साथ सीधे बात करेंगी। प्रियंका ने मीटिंग में सलाहकार कमेटी को भी बुलाया है।

कांग्रेस का नया ठिकाना पूर्व कैबिनेट मंत्री का घर 

लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का अब से नया ठिकाना पूर्व कैबिनेट मंत्री शीला कौल का घर होगा। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने का फैसला लिया है उसके लिए उन्हें राजधानी में अधिकाधिक रुकने भी होगा।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया

प्रियंका ने कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद यूपी के कांग्रेसियों को अलग-अलग बुलाकर दिल्ली में मीटिंग की थीं। सबसे मुलाकात करने के बाद पता चला कि अगर कांग्रेस को यूपी में मजबूत करना है तो उन्हें अधिक समय देना पड़ेगा। इसलिए प्रियंका राजधानी में अधिक से अधिक रुकने का फैसला किया।

About Author