रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने CAA का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर जम कर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी CAA और NRC का कड़ा विरोध कर रही है और अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने रैली में कहा ‘ममता दीदी सीधी कोलकता से संयुक्त राष्ट्रसंघ पहुँच गयी। लेकिन कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में गुहार लगा रही थी की बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाये और वहां से आये पीड़ित शरणार्थियों की मदद की जाये। संसद के अंदर स्पीकर के सामने कागज फेकती थी,बांग्लादेशियों के खिलाफ। दीदी, ममता दीदी अब आपको क्या हो गया, आप क्यों बदल गयी, आप क्यों अफवाह फैला रही हो। चुनाव आते है जाते है, सत्ता मिलती है और चली जाती है। इतनी डरी क्यों हो’।
#WATCH PM: Mamata didi went from Kolkata to UN. Few years back, she was pleading before Parliament that infiltrators coming from Bangladesh should be stopped. Didi what has happened you? Why did you change? Why are you spreading rumours? Elections come & go. Why are you scared? pic.twitter.com/L3H9YeFxvG
— ANI (@ANI) December 22, 2019
CAA व NRC देश की गरीब जनता के खिलाफ: प्रियंका गांधी
सीएम ममता का UN बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल शनिवार को कोलकाता में कहा था की ‘ज्यादातर लोग CAA और NRC के विरोध में है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह करा ले। यदि ज्यादा वोट विरोध में आये तो बीजेपी को सत्ता छोड़नी होगी’। सीएम ममता के इस बयान को लेकर ही आज पीएम मोदी ने निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चुनौती देते हुए कहा की ‘ये जो झूट फ़ैलाने वाले हैं, उनको मै चुनौती देता हूँ। जाईये मेरे हर काम की पड़ताल करिये,कहीं पर दूर-दूर तक भेद भाव की बू आती है तो देश के सामने लाकर रख दीजिये’।