झारखण्ड: PM मोदी बोले जो काम पाक करता था वो कांग्रेस ने किया

jharkhand news
image source - ANI

झारखण्ड में पीएम मोदी ने CAB (citizen Amendment Bill) पर बात करते हुए कहा की जो अल्पसंख्यक पाकिस्तान,बांग्लादेश,अफगानिस्तान से भाग कर भारत आये और शरणार्थी के रूप में रहने के लिए मजबूर हुए, उनके लिए संसद के दोनों सदनों ने कानून (नागरिकता संशोधन) पारित किया। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा की पहली बार, जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था वो कांग्रेस वालों ने किया। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है? क्या दुनिया के देशों में भारत की ही एम्बेसी के सामने ,कभी कोई भारत का व्यक्ति प्रदर्शन करता है क्या?’

TEA DAY पर जाने भारत और दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में

पीएम ने आगे कहा की कांग्रेस और उनके सहयोगी दल हंगामा कर रहे हैं। वे आगजनी कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपना रास्ता नहीं मिला। जो लोग हिंसा पैदा कर रहे हैं, उन्हें उनके कपड़ों से ही पहचाना जा सकता है। पीएम मोदी: कांग्रेस और उनके सहयोगी इस बात का मौन समर्थन दे रहे हैं कि क्या हो रहा है (Citizenship Amendment Act पर हिंसा की घटनाएं)। ये दृश्य देश के आत्मविश्वास को मजबूत कर रहे हैं कि मोदी, संसद और सरकार ने अधिनियम लाकर देश को बचाया है।

About Author