रक्षा मंत्रालय की कमेटी में अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल

Google

नई दिल्ली – मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी व लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में आईं भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मौजूदा सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसके चलते अब बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में जगह दे दी गयी है।

रक्षामंत्री ने अग्रणी नेता व महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह कर रहे अगुवाई –

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी रहीं भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में शामिल किया गया है। आपको बता दें की इस कमिटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। और अब इस कमिटी में कुल 21 सदस्य हैं जिसमे बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का भी नाम शामिल है, जिनमें प्रज्ञा ठाकुर के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए राजा, सु्प्रिया सुले, जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी समेत अन्य सांसद भी मौजूद हैं।

About Author