भावुक हुए कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस की कमान मिलने के बाद बस से जगह जगह स्वागत के बाद अजय कुमार लल्लू आज पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुचे। जहाँ कॉंग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान सभा मे वो स्टेज पर नही बैठे और कार्यकर्ताओं के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे। साथ ही जब उनकी बोलने की बारी आई तो वो भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को बहुत बहुत धन्यवाद। साथ ही कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने दी है, वो उसका अनुपालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे, और पार्टी को भी मजबूत बनाएंगे।

गांधी जयंती पर सोनिया, राहुल एवं प्रियंका करेंगे पदयात्रा।

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि पार्टी ने आम कार्यकर्ता का हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम किया है, और यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने का काम वो पहले भी कर रहे थे। और पार्टी के एक जिम्मेदार सिपाही के नाते आगे भी करेंगे वो कल भी एक आम कार्यकर्ता थे और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने आरधना मिश्र मोना को भी बधाई दी साथ ही उन्हें नेता विधान मण्डल दल का कार्यभार भी सौंपा।

About Author