मुजफ्फरनगर – उपद्रव में मृतक नूर मोहहमद के परिवार की मदद करेंगी प्रियंका गांधी

priyanka gandhi meets in mujaffar nagar
Google

प्रियंका गांधी पहुची नूर मोहम्मद के घर जहा उन्होंने मृतक की पत्नी से मुलाकात की और बताया कि उसके घर मे घुसकर लड़की के शादी का सामान भी तोड़ा है पुलिस ने अपना काम नही किया है पुलिस को अपना काम करना चाहिए था 22 साल की लड़की है डेढ़ साल का बच्चा है जहाँ जहाँ अन्याय हुआ है कांग्रेस पूरी तरह से साथ है मैंने राज्यपाल को पत्र लिखकर सारी घटना से अवगत कराया है।पुलिस का काम जनता की सुरक्षा कर न्याय दिलाने का है पर यहां उल्टा हुआ है।आज वो मौलाना से भी मिली उन्होंने कहा कि मदरसे में जबरन घुसी पुलिस ने बच्चों को मारा पीटा है और कुछ को छोड़ा गया है कुछ को अभी भी जेल में बंद किया गया है।

राजस्थान कोटा में हुई 105 बच्चों की मौत पर मायावती ने किया ट्वीट, कहा…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचीं हैं। प्रियंका गांधी सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी है।

बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।

IND vs SL: पहले टी20 मैच कल, मैच होने से पहले ही लगी इन चीज़ों पर रोक

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पांच बाइक और स्कूटी के अलावा दर्जनों वाहन में आग लगा दी थी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी गई थी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया था।

About Author