- 7 पूर्व ब्लॉक प्रमुख, 6 जिला पंचायत व 17 पूर्व जिला पंचायत सदस्यों समेत हजारों लोग सपामें होंगे शामिल
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता करेंगे ग्रहण
- फैजाबाद तथा बस्ती के टोल प्लाजा पर 2 हज़ार गाड़ियों का एडवांस में जमा करवाया टोल टैक्स
उत्तर प्रदेश (UP) की पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM) तथा बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) को बड़ा झटका लगा है। बसपा से बस्ती मंडल के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी 20 जनवरी को अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने जा रहे हैं। आज राम प्रसाद चौधरी विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
राम प्रसाद चौधरी ने फैजाबाद तथा बस्ती के टोल प्लाजा पर 2 हज़ार गाड़ियों का एडवांस में टोल टैक्स भी जमा करवा दिया है। राम प्रसाद चौधरी के साथ 6 जिला पंचायत सदस्य, 17 पूर्व जिला पंचायत सदस्य, 7 पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा सैकड़ो की संख्या में प्रधान और बीडीसी समेत हजारों लोग सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
योगी सरकार को बड़ा झटका, HYV के अध्यक्ष सपा में होंगे शामिल
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक नंदू चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश चौधरी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।