शिवराज मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जाने कितने मंत्रियों ने ली शपथ

mp government help the orphaned family
image source - google

मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के 100 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जिसमें कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल है। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थकों का दबदबा देखने को मिला।

मालूम हो इससे पहले कल बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। जिसके बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार 2 वजहों से रूका हुआ था। क्योंकि राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब थी और सरकार को मंथन भी करना था।

श्री गोपाल भार्गव, श्री विजय शाह, श्री जगदीश देवड़ा, श्री बिसाहूलाल सिंह, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री एदलसिंघ कषांना, श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, श्री विश्वास सारंग, श्रीमती इमरती देवी, डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया।

श्री प्रद्युमन सिंह तोमर, श्री प्रेम सिंह पटेल, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, सुश्री उषा ठाकुर, श्री अरविंद भदौरिया, श्री डॉ मोहन यादव, श्री हरदीप सिंह डंग, श्री राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव, श्री भारत सिंह कुशवाहा, श्री इंदर सिंह परमार ,श्री राम खेलावन पटेल, श्रीराम नानो किशोर कावरें, श्री बृजेंद्र सिंह यादव, श्री गिर्राज दडौतिया, श्री सुरेश धाकड़, श्री ओ पी एस भदौरिया ने आज मंत्री पद की शपथ ली।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − fifteen =