भाजपा सम्मेलन में गीत गाते हुए जयाप्रदा ने किया पार्टी प्रचार

उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची जयाप्रदा, जहाँ पर उन्होंने गाना गाकर लोगो से पार्टी प्रचार प्रसार किया।

जया ने फ़िल्मी तरीके से जीता लोगो का दिल

बताया जा रहा है कि 21 अक्टूबर के दिन रामपुर विधानसभा सीट पर वोट डाले जायेंगे, 24 तारीख तक नतीजे भी आ सकते है। ऐसे अवस्था भाजपा के महिला सम्मेलन में अभिनेत्री जयाप्रदा ने आपने फ़िल्मी अंदाज से एक गाना गाकर कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। यह सम्मेलन उत्सव पैलेस में आयोजित किया गया, जिस दौरान जयाप्रदा ने “जीत जाएंगे हम तू अगर संग है” गाना गाकर उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार किया। इनके इस अंदाज को देखकर सभागार में मौजूद महिलाओं ने तालियां बजाते हुए उनका सम्मान किया।

चल रही चुनाव की जोरो शोरो से तैयारियाँ

2019 में रामपुर विधानसभा सीट में सपा से आजम खान ने भारी वोटो से चुनाव जीता था। लेकिन हाल ही में 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने रामपुर से आजम को प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद भाजपा से यहां की पूर्व सांसद जयाप्रदा को मैदान में उतारा गया। लोकसभा चुनाव जीतने पर आजम ने विधायक के पद से इस्तीफा दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी

जिसके पश्चात यह सीट खाली हो गई थी। इस पर रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया। इस चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। इन्ही राजनीतियो के चलते भाजपा ने रामपुर में प्रचार अभियान बहुत तेजी से शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत मतदाता जागरूकता रैली के साथ की गयी थी।

About Author