HYV के राष्ट्रीय संयोजक ने सपा में विलय होने का किया खंडन

HYV
goolge
  • सुनील सिंह के सपा में शामिल होने के बाद नरेश उत्तम पटेल का एक लेटर हुआ वायरल
  • हम समाजवादी पार्टी और नरेश उत्तम पटेल को भेजेगे लीगल नोटिस
  • अगर कोई सन्तोष जनक जवाब नही मिला तो करेगे कानूनी कारवाई

हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर गंभीर आरोप लगाया है और हिन्दू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के सपा में विलय होने से इंकार किया है। अभी हाल ही में खबरें आयी थीं कि एचवाईवी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनील सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है। सुनील सिंह के सपा में शामिल होने के बाद एक पत्र वायरल हुआ जिसमे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लेटर हेड पर युवा वाहिनी का सपा में विलय होने की बात कही थी।

योगी सरकार को बड़ा झटका, HYV के अध्यक्ष सपा में होंगे शामिल

प्रेम शंकर मिश्र ने युवा वाहिनी के सपा में विलय होने का खंडन करते हुए कहा कि हम समाजवादी पार्टी और नरेश उत्तम पटेल को लीगल नोटिस भेजेगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनको कोई सन्तोष जनक जवाब नही मिला तो वह उनके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करेगे।

हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनील सिंह ने 18 जनवरी को सपा का दामन थामा था। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत करीबी माने जाते है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने जुलाई 2018 में रासुका (NSA) के तहत उनपर कार्रवाई किया था और हिन्दू युवा वाहिनी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद सुनील सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) नाम से अलग पार्टी बनाया। सुनील सिंह का सपा में शामिल हो जाना मुख्यमंत्री योगी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine − 9 =