गृह मंत्री का पाक व कांग्रेस पर हमला,राम मंदिर बनने का बताया समय

amit shah
image source - google

गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में CAA के समर्थन में रैली को सम्बोधित किया। इस रैली में पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी पर जम कर हमला बोला। अमित शाह ने कहा की जब भारत का विभाजन हुआ तो बांग्लादेश में हिंदू, सिख बौद्ध और जैन 30 % थे और पाकिस्तान में 23 % पर आज 7 प्रतिशत और 3 प्रतिशत रह गयी है। जो लोग CAA का विरोध कार रहे है, मै उनसे ये पूछना चाहता हूँ की ये लोग कहाँ गए?

गृह मंत्री ने आगे कहा की JNU में देश विरोधी नारे लगे। मुझे बताओ जो भारत माता के 1000 टुकड़े करने की बात करे उसे जेल में डाल देना चाहिए या नहीं? इस देश में भारत माता के खिलाफ नारे लगे तो जेल की सलाखों के पीछे डाल दूंगा। इसके बाद राम मंदिर पर बात करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा की जब तक कांग्रेस थी, तब तक उन्होंने राम मंदिर नहीं बनने दिया। अब मै आपको कहने वाला हूँ की 3 महीने में आसमान को छूने वाला राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है।

शिवपाल का बयान, मुलायम के कहने पर ही अलग बनाई थी पार्टी

पहले समर्थन अब विरोध

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की राजस्थान में चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नागरिकता देने की बात कही थी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2003 में मांग की थी की नागरिकता दी जाये पर अब विरोध कर रही है। बता दें तब सीएम ममता ने उनकी बात न सुने जाने पर स्पीकर के ऊपर गुस्से में कागज फेके थे। इसके बाद विपक्ष ने ट्रिपल तलाक और धरा 370 का भी वरोध किया था। जिसे मोदी सरकार ने उखाड़ फेंका।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 3 =