हेमा मालनी ने सरकार से की मंकी सफारी बनाने की माँग

google

भाजपा की सांसद हेमा मालनी ने सरकार से बंदरों के लिए मंकी सफारी बनाने की माँग की है। उनकी ये बातें जब आप सुनेंगे तो यह आपको मजाक लगेगा और आप भी उनकी बात को मजाक में लेंगे। लेकिन यह कोई मजाक की बात नहीं बल्कि देखा जाये तो एक गंभीर मुद्दा है। उनका कहना है की बंदरों में इंसानो वाले खाने जैसे समोसा,बर्गर फ्रूटी जैसे खाद्य पदार्थो की आदत हो गई है। उन्हें अब फल नहीं पसंद आते है। वे खाने में समोसा और पीने के लिए फ्रूटी मांगते है। जो की अच्छी बात नहीं है।

जब यह खाना इंसान के स्वस्थ के लिए नहीं अच्छा है तो बंदरो के लिए कैसे अच्छा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा में बंदरों के लिए ‘मंकी सफारी’ बनाई जाए ताकि बंदरों को खाने के लिए प्राकृतिक फल मिल सके। हेमा मालिनी ने कहा कि जंगलो में फल के पेड़ लगवाए जाये। जिससे बंदरो को उनका आहार मिल सके।

हेमा मालिनी ने मथुरा और वृंदावन में बंदरों के आतंक को लेकर उसका मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन में रहने वाले लोग बंदरो से बहुत परेशान हैं। बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस कारण कुछ लोगों की जान भी चली गई है। उन्होंने कहा की बंदरो के आतंक से लोगो को बचने के लिए। एक मंकी सफारी बनाई जाये। इस दौरान सदन में जब हेमा मालिनी ने यह मुद्दा उठाया तो कई सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया और देश के कई हिस्सों में बंदरों से लोगों को परेशान होने की बात कही। वही कई लोगो ने उनकी बात मजाक में टाल दी।

About Author