हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी

आज भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का नाम शामिल हुआ है।स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

40 स्टार प्रचारकों के नाम

इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम दिए गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा मंत्री रामविलास शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, सुप्रसिद्व गायक व सांसद रवि किशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद विनोद सोनकर शास्त्री और तरुण चुग का नाम शामिल है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी थी। पहली सूची में 78 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। भाजपा पार्टी ने टिकट के लिए दबाव की राजनीति कर रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सहित उनके करीबी विधायकों को भी टिकट नहीं दिया। भाजपा पार्टी ने राव की बेटी आरती राव को भी टिकट नहीं दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी

इनको नहीं मिला टिकट

इसके बाद करीबी विधायकों कोसली से बिक्रम ठेकेदार, रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास, गुरुग्राम से उमेश अग्रवाल को भी टिकट नहीं दिया गया। पानीपत से विधायक रोहिता रेवड़ी को भी टिकट नहीं दिया गया। राव व उनके करीबी विधायकों को सीएम मनोहर लाल की नाराज़गी भारी पड़ी। राव इंद्रजीत ने दबाव की राजनीति करने के साथ ही सीएम मनोहर लाल के खिलाफ सार्वजनिक मंच से भी मोर्चा खोला था।

About Author