CAA व NRC के खिलाफ कांग्रेस नेता ने नए अंदाज़ में किया विरोध

Haseeb Ahmed
google

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ 21 जनवरी को एक अलग ही अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों से उनकी नागरिकता का सबूत देने के लिए प्रार्थना की। उनके विरोध प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 Congress leader
google

गृह मंत्री का पाक व कांग्रेस पर हमला,राम मंदिर बनने का बताया समय

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हसीब अहमद ने कहा कि “हमारे पास दस्तावेज नहीं हैं लेकिन हम पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं। हम अपने पूर्वजों से गवाही देने के लिए कह रहे हैं कि हम इस देश के नागरिक हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि अगर हमें निरोध शिविर (Detention camp) भेजा जाए तो हमारे पूर्वजों के अवशेष भी वहां पर रखवा दिए जाएं”।

कांग्रेस नेता हसीब अहमद द्वारा किये गए इस विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें जारी हुई हैं जिसमे वह अपने पूर्वजों की कब्र के पास बैठकर रोते हुए नज़र आ रहे हैं। हसीब अहमद अपने पूर्वजों से नागरिकता को लेकर उनसे गवाही देने की प्रार्थना कर रहे हैं। सीएए और एनआरसी को लेकर भारत में दो समूह बंट गए हैं। एक पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसका समर्थन कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और वाराणसी सहित भारत में कई जगहों पर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इससे जुड़े लोग सीएए की समर्थन में जगह जगह रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + twelve =