भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी में लगी है कांग्रेस

image suorce-google

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भाजपा पार्टी को मत देने की ठान ली है और पूरे जोर के साथ अपनी तैयारियों में जुटी है। बता दे की कांग्रेस ने गुरुवार को 11 जिला व दो शहर अध्यक्षों का नाम घोषित किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभी तक 51 जिलों में अपने जिला अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है। उनकी इस तरह की तैयारियों को देखकर लग रहा है की कांग्रेस कमेटी दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लेगी।

बता दे की की कांग्रेस कमेटी में 75 जिलों में कुल 64 जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। पार्टी ने 15 अक्टबूर को जिला व नगर अध्यक्षों का नाम घोषित किया था। इसके बाद 33 और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करनी थी। कांग्रेस कमेटी ने आज 13 का नाम घोषित किया है। बता दे की उत्तर प्रदेश में कुल 80 जिले हैं।अभी पार्टी ने लखनऊ, गोंडा, मुरादाबाद, कानपुर व बरेली में जिला कांग्रेस प्रमुखों की नियुक्ति नहीं की है। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद 47 जिलों मेें नया अध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

About Author