मुख्यमंत्री बघेल ने दिया प्रदेशवासियों को बाल दिवस की बधाई

google

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 नवम्बर को बाल दिवस के मौके पर सभी प्रदेशवासियों और ख़ास तौर पर बच्चों को बधाई दी है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।

बाल दिवस के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी पंडित नेहरू से बहुत स्नेह रखते थे और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण हर वर्ष हम पंडित जवाहर लाल नहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं”। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन बच्चों के लिए ही है और इस दिन को सभी लोग बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोचें और उनके लिए ज़रूरी कदम उठाएं।

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने से किया इनकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भावी पीढ़ी और राष्ट्र के भविष्य निर्माण के रूप में इस दिन को लें। साथ ही कहा कि आजकल बच्चों में कुपोषण विश्व की एक बड़ी समस्या बन गई है और नींव अगर कमजोर है तो इस पर एक मजबूत इमारत नहीं बन सकती है। हम कुपोषित तथा कमजोर बच्चों से एक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत के सभी बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सभी लोगों को हरसंभव प्रयास करना चाहिए। साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता से बच्चो का परिचय कराएं तथा नैतिक शिक्षा और संस्कार सिखाएं।

About Author