लगातार हो रहे प्रदर्शन के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

meeting
google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन के कारण बैठक बुलाई। नागरिकता को लेकर बनाए गए कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और तोड़फोड़ तथा आगजनी हो रही है। मुख्यमंत्री ने नुक्सान करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करते हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कहा है कि “मैंने इस पर बैठक बुलाई है। आप विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकते। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई करेंगे”। उन्होंने आगे कहा है कि जो लोग हिंसा कर रहे हैं उनके चेहरे सीसीटीवी में दिख रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या किया, कि बन गया बवाल का सबब

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है और बिना इजाज़त किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि प्रदर्शन कभी हिंसक नहीं हो सकता और आम नागरिकों को दिक्कत नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।

About Author