CAA प्रोटेस्ट : यूपी पुलिस ने 5 हजार से ज्यादा पर की कार्यवाही

caa
image source - google

उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में है। CAA का विरोध करने के लिए जिन लोगों ने भी आगजनी की और अशांति फ़ैलाने की कोशिश की है। उनपर यूपी पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। हिंसक प्रदर्शन करने वालों के साथ-साथ जिन लोगों ने सोशल मिडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट की, उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मिडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले 124 लोग गिरफ्तार किये गए और 93 पर FIR दर्ज की गयी है। कुल 19409 पोस्ट पोस्ट पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

NRC,NPR और CAA में अंतर गृहमंत्री ने किया स्पष्ट

9372 ट्विटर ,9856 फेसबुक और 181 यूट्यूब प्रोफाइल को ब्लॉक कर दिया गया है। Citizenship Amendment Act के विरोध में हिंसा के सम्बन्ध में राज्य में 327 FIR दर्ज की गयी है। 553 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई 5558 लोगों के खिलाफ की गई। 19 लोग मारे गए व 288 पुलिस कर्मी घायल हुए, जिनमें से 61 को गोली लगी। बता दें अभी भी यूपी पुलिस चिन्हित किये गए कुछ चेहरों की तलाश कर रही है। इसके लिए उन हिंसा करने वालों की फोटो को सार्वजानिक स्थानों पर लगाया गया है।

About Author