Budget 2020 आम लोगों के लिए खास

budget 2020 all details
image source - google

आज लोक सभा में वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट 2020 को पेश किया। इस बजट में मिडिल क्लास लोगों का खासतौर पर ध्यान रखा गया है। हलाकि आज का बजट भारत के इतिहास का सबसे लम्बा बजट भाषण था। जहाँ सरकार इस बजट को आम लोगों के लिए फायदेमंद बता रही है। वहीँ विपक्ष का कहना है की लम्बा भाषण इस लिए दिया गया की लोगों को समझ न आये। बता दें आज वित्त मंत्री का भाषण 2 घंटे 41 मिनट का था। जिसमे रक्षा बजट,सहकारी संस्थाओं के लिए कर दर में राहत,5 लाख तक की सालाना आय पर छूट,पर्यटन को बढ़ावा आदि।

इनको नहीं देना होगा TAX

जिन लोगों की सालाना आय 5 लाख रूपए तक है, उनको TAX नहीं देना होगा। वहीँ जिसकी आय 5 लाख से 7।5 लाख है उनको 10% टैक्स, 7।5 से 10 लाख तक की सालाना आय वालों को 15 % TAX , 10 लाख से 12.5 लाख तक 20% और 12.5 से 15 लक्स की आय तक 25 % TAX और 15 लाख से ऊपर की आय वालों को 30 % TAX देना होगा।

लद्दाख के लिए 5,958 करोड़ की राशि आवंटित हुई है। 2020-21 नवगठित संघ राज्य क्षेत्रों के लिए 30,757 करोड़ का आवंटन हुआ है। वहीँ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। संस्कृति मंत्रालय के लिए 3150 करोड़ रूपए को मंजूरी मिली और अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लिए 85 हजार करोड़ रूपए का प्रस्ताव रखा गया है। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9500 करोड़ का प्रस्ताव।

पांच पुरातात्विक जगहों पर म्यूजियम

शिवसागर
आदिचेल्लनूर
हस्तिनापुर
राखीगढी
डोलावीरा
रांची में ट्राइबल म्यूजियम

Thappad movie trailer release: इस एक थप्पड़ की गूंज पूरे सिनेमाघर में गूंजेगी

किसानों का भी इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। 100 जिले जो पानी की समस्या से जूझ रहे है, उनके लिए उपाय। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का उद्देश्य। प्रधानमंत्री कुसुम में किसानों को सोलर पंप दिए जायेंगे। खाने वाली जो वस्तुए जल्दी ख़राब होती है, उनके लिए किसान रेल चलायी जाएगी। इस तरह के कई अहम् फैसले सरकार ने लिए है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 2 =