बसपा ने 27 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। बुधवार को बसपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले रविवार को बसपा ने रोहतक में पहली सूची जारी की थी। दूसरी सूची में बसपा ने करनाल विधासभा सीट से सतीश वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिनका मुकाबला हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से होगा।

इससे पहले 29 सितंबर को हरियाणा की 90 में से 41 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची बसपा की हरियाणा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने जारी की थी। बता दें कि हरियाणा में बसपा ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ अपने पिछले चुनावी गठबंधन को तोड़कर जननायक जनता पार्टी से हाथ मिलाया लेकिन चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले पार्टी ने अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

बसपा ने बेरी विधानसभा सीट से रमेश दलाल को टिकट दिया है, आरक्षित वर्ग की सीट इसराना से सुनीता सभ्रवाल को टिकट दिया है। रानिया विधानसभा सीट से दया राम और डबवाली विधानसभा से सुभाष नंबरदार को टिकट दिया गया है। बसपा ने दादरी विधानसभा सीट से बक्शी सैनी को टिकट दिया है, वहीं कालका से अश्विनी नागरा को उतारा है।

अंबेडकर की तरह अपना लूंगी बौद्ध धर्म: मायावती

बता दें कि खबर लिखे जाने तक हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की। वहीं, शेष बचे 12 नामों की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है। वहीं टोहाना सीट पर बसपा ने उम्मीदवार बलजीत सिंह बौद्ध को भाजपा प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सामने उतारा है। दादरी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगाट के सामने बक्शी सैनी बसपा की टिकट पर अपनी किस्मत अजमाएंगे। हरियाणा विधासनभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया था।

उन्होंने बताया कि इस बीच पार्टी प्रमुख की मंजूरी से महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिये भी बसपा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाराष्ट्र की 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गये हैं। शेष सीटों के लिये उम्मीदवारों के नाम तय किये जा रहे हैं। बसपा ने उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उपचुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों और इसका संचालन कमान पार्टी अध्यक्ष मायावती दिल्ली से खुद संभाल रही हैं। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार में मायावती शामिल हो सकती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार की कमान उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को सौंपी है।

About Author