बहराइच की बलहा विधानसभा सीट से भाजपा की सरोज सोनकर ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी किरण भारती को 46481 मतो से हराया। वही इस सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी। इस सीट को सुरक्षित सीट माना जाता है।
इस बार इस सीट से कुल 11 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा शुरुआत से ही इस सीट पर बढ़त बनाये हुए थी। और आखिर तक बढ़त बरकारर थी। सूत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सरोज सोनकर(भाजपा) को कुल 89627 वोट मिले हैं।
सरोज सोनकर (भाजपा) 89627 वोट पाकर पहले स्थान पर
किरण भारती (सपा) 43146 वोट दूसरे स्थान पर
रमेश गौतम (बसपा) 31633 वोट तीसरे स्थान पर
मन्नू देवी (कांग्रेस) 1350 वोट चौथे स्थान पर रहीं
सभी आंकड़े सूत्रों से प्राप्त हैं। अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।