5 महीने के अंदर भाजपा का 14% मत घटा है : प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने दीपावली के मौके पर प्रेस वार्ता किया जिसमे उन्होंने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का दिन रात काम करने के लिए धन्यवाद दिया और प्रशासन के व्यवहार को खराब कहा। धनतेरस के मौके पर प्रमोद तिवारी ने सभी का स्वागत किया और पहले से ही सबको दीपावली की बधाई दिया।

प्रेस वार्ता में प्रमोद तिवारी ने कही ये बातें

  • 5 महीने के अंदर बीजेपी का 14% वोट बैंक कम हुआ है और पिछली बार से ज्यादा कांग्रेस का वोट बैंक दोगुना बढ़ा है।
  • भाजपा का वोट कांग्रेस की ओर डाइवर्ट हो रहा है।
  • 5 महीनों में इतना ज्यादा परिवर्तन होना पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात है।
  • अगर दूसरी पार्टियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी का 3 से 4% मत बढ़ा है।
  • भारतीय जनता पार्टी का पतन शुरू हो गया है तो वैकल्पिक रूप में जनता के सामने कांग्रेस ऊभर रही है।
  • जिस प्रकार से कल हमारे साथ एक सीट पर अन्याय हुआ है उसके लिए कांग्रेस कि टीम केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मिलने जाने वाली है।
  • भारत में 53 सीटों पर उपचुनाव हुये है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 15 सीट पर जीत दर्ज की है और 38 सीटों पर हार का सामना किया है।
  • गंगोह में 27 राऊंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही थी आखिरी तीन राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी और सभी लोगों को बाहर कर के बीजेपी को जीत दिला दिया गया।
  • भारतीय जनता पार्टी का जाना अब तय है और प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस का आगे आना तय है।
  • गोपाल कांडा एक नाबालिक की आत्महत्या मे लिप्त थे वो आज हरियाणा मे सरकार बना रहे हैं।
  • हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने 7 रैली किया और जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली किया उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पडा है।
  • महाराष्ट्र में भी मोदी जिन सीटों पर गए वहां भाजपा हारी है।
  • महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार की ओर से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने शानदार कार्य किया है।
  • देश में पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सभी तरफ लोग भाजपा के खिलाफ हैं।
  • बीजेपी के झूठ का पतन तेजी से टूट रहा है सरकार बना लेना महत्त्व नहीं है मगर जनता का विश्वास कितना खोया है यह महत्व है।

About Author