भाजपा नहीं मानती संविधान को-रामगोविंद चौधरी

google

विधानसभा सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर को मानते हैं और ना ही संविधान को मानते है। इसीलिए लगातार पूरे प्रदेश को लेकर चाहे आप महाराष्ट्र को देख ले रातों-रात शपथ दिलाना का कार्य चल रहा है। उनका ऐसा करना इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा कितना संविधान के प्रति अपना विश्वास रखती है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को खरी-खोटी हुए कहा की आज गांधी अंबेडकर पटेल को याद कर सिर्फ भाजपा दिखावा कर रही है। इसी को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस पर संविधान को ना मानने वाले लोगों द्वारा किए गए क्रियाकलापों में हिस्सा नहीं लिया साथ ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। क्योंकि जो संविधान को नहीं मानता वह संविधान दिवस का क्या अनुपालन करेगा।

न्यायालय सिविल जज ऑर्डर को जिला प्रशासन दिखा रहा है ठेंगा

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के कामों को करके अपने भ्रष्टाचार को छुपाने का काम कर रही है। भाजपा पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है। और जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कार्य कर लोगों का ध्यान रख रही है। पर समाजवादी पार्टी इस बात को नहीं भूलेगी।

About Author