जलशक्ति मंत्री द्वारा सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए

प्रदेश सरकार ने केंद्र की तरह राज्य में भी जलशक्ति विभाग का गठन कर दिया है। इस नवगठित विभाग में पूर्व से संचालित सात विभागों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार में महेंद्र सिंह को इस विभाग का पहला कैबिनेट मंत्री और बलदेव सिंह औलख को राज्यमंत्री बनाया था।

उत्तर प्रदेश बना “अधिकतम जन भागीदारी वाला राज्य”

30 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र मिला 

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कुल 30 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। यह कार्यक्रम माल एवेन्यू में स्थित जल निगम निरीक्षण भवन में होगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कार्यक्रम में पहुंचने के बाद नवनियुक्त सहायक अभियंताओं से परिचय लिया। सभी सहायक अभियंताओं के साथ चर्चा करने के बाद नियुक्तिपत्र दिए गए।

About Author