अजय कुमार लल्लू का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वर्किंग ग्रुप की स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग की बैठक में सभी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ आज बैठक की। कांग्रेस के चुने गए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखनऊ में आकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। इस कड़ी के तहत नए पदाधिकारियों के बनाए जाने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस बैठक में पार्टी का संगठन मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई । इसके बाद आने वाली 14 अक्टूबर को अजय कुमार लल्लू समेत पार्टी पदाधिकारियों की सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ भी मुलाकात हुई। साथ आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस की क्या भागीदारी होगी और किस तरह से चुनाव लड़ेगी इस पर भी चर्चा हुई।

योगी सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा उन्नाव में और शाहजहांपूर घटित घटना में इनके पूर्व सांसद व पूर्व केंद्र मंत्री शामिल थे। इन दोनों जगह पर लड़कियों ने अपनी जान की परवाह किये होने वाले जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा की सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अपराधियों के साथ है, चाहे कुलदीप सिंह सेंगर हो चाहे चिन्मयानंद हो। लल्लू ने कहा की आज अगर हम अख़बार उठा कर देखते है तो हर जगह बलात्कार, चोरी, हत्याओं की खबर भरी रहती है।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने किया खेद व्यक्त

उन्होंने कहा की आज हर वर्ग उत्तर प्रदेश की इस तरह की घटनाओ से परेशान हो गया है। हर तरफ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। उन्होंने कहा की ऐसा लगता है की शायद उत्तर प्रदेश में हर जगह जंगल राज कायम हु गया है। यह तक की हमारे उत्तर प्रदेश का गन्ना उत्पादक, आलू उत्पादक, किसान परेशान हो गया है। यही नहीं हमारे समाज का हर व्यक्ति आपने आप को निराश और ठगा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा की संगठन में सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी हैं चाहे वो प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी ही क्यों न हो।सबको अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। सभी मिलकर संगठन को प्रभावी बनाएंगे और एक साथ मिलकर जनता की आकांक्षाओं को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे और अपनी खोई हुई मिट्टी को पुनः वापस लाएंगे। लल्लू ने कहा 2022 में मजबूती के साथ जनता के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

About Author