किन्नर का रूप रख माँगते थे बख्शीश पुलिस ने किया पर्दाफाश

image suorce -google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आज एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस सुनकर आप भी आश्चर्यचकित रह जायेगे। बात दे की महानगर में एक नया गैंग सामने आया है। जिसमे पुरुष किन्नर का रूप रख कर घर-घर जाकर बक्शीस मांग रहे है।मौका मिलते ही ये वारदात को अंजाम देते है। यदि उनको किसी इलाके या मोहल्ले से किसी के घर से किसी शुभ कार्य के होने की सुचना मिलती है। तो वे तुंरत अपने ग्रुप के साथ वहाँ बक्शीस मांगने पहुंच जाते है। यदि बक्शीस माँगने पर किसी ने उनको बक्शीस देने से मना कर दिया तो वे धारदार हथियार दिखा कर धमकाने लगते है।

ऐसी ही एक घटना राजधानी के चिनहट थाना के करीब गंगोत्री बिहार मोहल्ले की है। जहाँ इन किन्नरो के इस ग्रुप का पर्दाफाश हो गया। दरसल मामला यह है की गंगोत्री बिहार के रहने वाले रोहित सिंह के यहाँ एक दिन पहले गृह प्रवेश का आयोजन किया गया था। जिसकी खबर इन किन्नरों के ग्रुप की मिली। खबर मिलते ही इन किन्नरों का ग्रुप इनके घर बक्शीस मांगने पंहुचा। किन्नरों के इस ग्रुप को देख कर रोहित को उन पर शक हुआ। रोहित ने उनसे उनका परिचय पत्र माँगा। लेकिन उन लोगो ने अपना परिचय पत्र दिखने से माना कर दिया।

इस दौरान रोहित ने जब उन सब पर परिचय पत्र दिखाने का दबाव बनाया तो उन लोगो ने उनको धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी इस धमकी का रोहित पर कोई असर नहीं हुआ। रोहित ने इसकी सुचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस की टीम वहाँ पहुंची तब तक उनके ग्रुप से तीन लोग फरार हो गए। जिनमे से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। रोहित ने थाने में दी गई एप्लिकेशन की कार्यवाही की मांग की है।

About Author