PM Modi: नई शिक्षा नीति रखेगी नए भारत की नींव, हाउ टू थिंक पर दिया जाएगा जोर

pm modi
image source - google

आज शुक्रवार को PM Modi ने देश को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने नई शिक्षा नीति (New Education Policy) पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि 3 से 4 वर्षों में लाखों सुझावों पर विचार-विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है। यह शिक्षा नीति नए भारत की नींव रखेगी।

नई शिक्षा नीति का सभी ने किया समर्थन

अपने संबोधन में आगे PM Modi ने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों और विचारधारा के लोग अपने विचार दे रहे हैं और New Education Policy की समीक्षा कर रहे हैं। कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है, क्योंकि इसमें कुछ भी एक तरफा नहीं है। यह सभी के लिए समान है।

दुनिया के सभी देश अपने शिक्षा प्रणाली (education system) को अपने राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़कर और अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुसार इसमें सुधार करके आगे बढ़ते रहते हैं। उसका उद्देश्य अपने वर्तमान और भावी पीढ़ियों को Future के लिए तैयार करना होता है।

New Education Policy : अब बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी मिलेगा सर्टिफिकेट, देखें और क्या बदलाव हुए

What to think की जगह how to think पर जोर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति को लेकर कहा की School में सिखाई जाने वाली भाषा और घर में बोली जाने वाली भाषा एक होनी चाहिए। जिससे बच्चे आसानी से सीख सकें। New Education Policy में इसे पांचवी क्लास तक लागू किया गया है। पुरानी शिक्षा नीति में व्हाट टू थिंक पर जोर दिया जाता था। लेकिन अब हाउ टू थिंक पर जोर दिया जाएग।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 + ten =