पीस पार्टी की प्रेस वार्ता, डॉ. अयूब ने किया CAA का विरोध

National President of Peace Party
google

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता किया जिसमे उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध किया है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर अयूब ने बयान देते हुए कहा कि भारत में ऐसी सरकार है जिसके मुखिया प्रधामंत्री मोदी और इस देश के ग्रह मंत्री अमित शाह हैं जिनपर देश की जनता को भरोसा नही है। इन लोगों के वादे चाहे वह अच्छे दिन के हो या विदेशो से काला धन वापस आना और सबके अकाउंट में 15 लाख आना हो, ये सब पूरी तरह झूठ साबित हो चुके हैं।

डॉक्टर अयूब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार देश की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी ने देश और देश की जनता को धोखा दिया है। सीएए लाकर सरकार ने मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है और पीस पार्टी सरकार की इस साम्प्रदायिक मानसिकता की कड़ी निंदा करती है। हिंसा करना किसी भी चीज का हल नहीं है, सीएए का विरोध होना चाहिए लेकिन किसी भी तरह का नुक्सान नहीं होना चाहिए।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा पर किया हमला

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो सबको बदला लेने की धमकी देता है और इस तरह के रवैये का पीस पार्टी निंदा करती है। हमारे देश की एक मूल भावना है कि जो देश का खून है वह राष्ट्रीयता का खून है। उन्होंने देश के प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि वह शासन के भड़कावे पे काम न करे।

डॉक्टर अयूब ने आगे कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग किया और गोलियां चलवाई, पीस पार्टी इसकी निंदा करती है। इस घटना में जो लोग मारे गए है सरकार उनके घर वालों को मुआवजा दे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों झूठ के पुलिंदे है। इस देश को धर्म के आधार पर नही बाटा जा सकता है और पीस पार्टी इस पूरे कानून का कड़ा विरोध करती है।

About Author