31 मार्च तक कर ले PAN Card को लेकर ये काम,नहीं तो देना पड़ेगा 10 हजार जुर्माना

pan aadhaar link last date
image source - google

आयकर विभाग ने PAN कार्ड को लेकर सख्त कदम उठाया है और कहा है की जो 31 मार्च तक अपने PAN Card को आधार से लिंक नहीं करेगा,उसका PAN Card निष्क्रिय हो जायेगा और निष्क्रिय होने पर उपयोग करने पर 10 हजार रूपए का भारी जुर्माना देना पढ़ सकता है।

31 मार्च 2020 तक जिन लोगों ने अपने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक नहीं कराया होगा,उनके PAN Card को आयकर विभाग रद्द कर देगा। रद्द होने के बाद आप उसको कहीं लगा नहीं सकते। क्योंकि अगर अपने ऐसा किया तो आपको यकीनन 10 हजार रूपए जुर्माने के रूप में देने होंगे। तो अब यदि अपने भी आज कल के चक्कर में PAN Card को Aadhaar Card से लिंक न कराया हो तो तुरंत करा ले। अन्यथा 10 हजार रूपए जुर्माने के लिए तैयार रखें।

अब 10 मिनट के अंदर बनेगा PAN Card,जाने प्रक्रिया

PAN Card हुआ रद्द तो होगी ये समस्या

PAN Card रद्द होने पर आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे – जमीन या घर खरीदने में समस्या,ऑनलाइन ट्रांजैक्शन,अपने अकाउंट से 50 हजार से ज्यादा की राशि नहीं निकाल पाएंगे और म्यूचुअल फंड व शेयर में पैसा इन्वेस्ट करने में समस्या होगी। अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते है तो तुरंत PAN Card को Aadhaar Card से लिंक करा ले। अन्यथा आप पर सेक्शन 272B के तहत जुर्माना लगाया जायेगा। बता दें यदि आपका PAN Card न बना हो तो आप online आवेदन कर सकते है। बस आपको Form भरना होगा और 10 मिनट में PAN Card आपको मिल जायेगा। आप उसे Download करके प्रिंट करा सकते है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 4 =