फार्च्यूनर और वैगनआर में भीषण टक्कर एक घायल दो की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पोलटेक्निक स्थित विभूतिखण्ड थाना मधुरिमा स्वीट्स हॉउस के सामने ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर और वैगनआर में भीषण टक्कर हुई। इस भीषण टक्कर के बाद वैगनआर पलट गई। इस हादसे के दौरान फार्च्यूनर और वैगनआर सवार तीनो लोग ओवर ब्रिज के निचे गिर गए। जिसके दौरान दो की मौत हो गई और एक घायल है।

देवरिया सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत

बता दें की हादसे के दौरान मौके पर स्थित लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस ने पहुँच कर घटना स्थल की जाँच की और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है की हादसे के शिकार व्यक्ति नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। इस हादसे में तीन लोग थे जिनमे से एक का नाम गिरीश सिंह था ,और दूसरा अक्षय सिंह ,हर्षवर्धन सिंह था। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की तीनो व्यक्ति उत्तर प्रदेश गोंडा के रहने वाले है।

About Author