कैलाश जोशी के निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

google

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में 24 नवम्बर को निधन हो गया था। आपको बता दे की उनका उपचार भोपाल में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उसी दौरान 24 नवम्बर को 11.24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया से अलविदा हो गए। जानकारी के मुताबिक वे करीब तीन साल से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लोगो का लगा तांता हुआ था। बड़े बड़े भाजपा के नेता उनके निवास पर उनको श्रद्धांजलि देने पहुँचे। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीपी शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर एवं शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी आदि शामिल थे।

पत्रकार के हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

आपको बता दे की कैलाश जोशी भाजपा के एक बड़े राजनेता थे। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। कैलाश चंद्र जोशी मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।तथा भोपाल से सांसद भी रहे हैं।

About Author