देश में Corona का आंकड़ा 20 लाख पार, 40 हजार से ज्यादा की मृत्यु

corona
image source - google

देश में Corona का आतंक जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 62538 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2027075 हो गई है। इनमें से 607384 सक्रिय मामले हैं। जबकि अभी तक 1378106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से 41585 मरीजों की मृत्यु हुई है।

देश के 10 States ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के अभी तक सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें पहला नाम Maharashtra का है। यहां पर संक्रमित लोगों की कुल संख्या 479779 हो गई है। इनमें से 146612 सक्रिय मामले हैं और अब तक 316375 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 16792 लोग मरे हैं।

संक्रमण के मामले में देश में दूसरे नंबर पर Tamil nadu है जहां पर 279144 मरीज है इसके बाद आंध्र प्रदेश 196789, कर्नाटक 158254, Delhi 141531, उत्तर प्रदेश 108974, पश्चिम बंगाल 86754, तेलंगाना 75257, बिहार 67788 और Gujrat में 67699 मरीज है।

इसी प्रकार अन्य राज्यों में असम, Rajasthan, उड़ीसा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल,Jammu Kashmir, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, Goa, त्रिपुरा, पुडुचेरी, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, Ladakh, दादर और नगर हवेली, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, लक्ष्यदीप में Corona से संक्रमण के मामले हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + 16 =