उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश दुबे को बीजेपी ने चुना प्रत्याशी

  • दोनो सीटों पर 16 अक्टूबर को होना है चुनाव, नतीजे भी उसी दिन होंगे घोषित
  • उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश दुबे को चुना गया प्रत्याशी
  • बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का लखनऊ आने पर हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश दुबे को राजयसभा भेजने का फैसला लिया गया है। इन दोनो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की सीट खाली हो गई थी और बिहार की सीट रामजेठमलानी के निधन से खाली हुई थी। अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को हुआ था और उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 में ख़त्म होना था जबकि राम जेठमालाणी का निधन 9 सितम्बर को हो गया था और उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2022 को ख़त्म होना था।

उत्तर प्रदेश और बिहार की इन दोनो सीटों के खाली होने के बाद 27 सितम्बर को अधिसूचना जारी कर दी गई थी और 4 अक्टूबर को नामांकन की आखरी तारीख है। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 9 अक्टूबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

राजयसभा से प्रत्याशी बनाय जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का पहली बार लखनऊ आने पर प्रदेश के महामंत्री और विधायक पंकज सिंह, महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह रात के 12:45 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे।

About Author