म्यांमार: भूस्खलन होने से 50 लोगों की मौत और कई मजदूर दबे

myanmar landslides,
image source - google

म्यांमार में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई और कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। दरअसल कचिन राज्य के जेड समृद्धि हापाकांत क्षेत्र में खनिज जेड पत्थर को इकट्ठा किया जा रहा था और तभी भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

क्या है जेड पत्थर

दरअसल जेड पत्थर या हरिताश्म एक पारदर्शी या पाराभासी हरा पत्थर होता है। जेड दो भिन्न तरह के सिलिकेट खनिजों से बना होता है। नेफ्राइट जेड में कैल्शियम एवं मैग्नीशियम बहुल एम्फीबोल, एक्टिनोलाइट होता है। दूसरा जेडीटाइट में पूर्णतया जेडीयाइट, एक एलिमिनेट बहुल पायरॉक्सीन होता है। यह पारदर्शी और एक अरे कलर का पत्थर है। जिसका उपयोग अंगूठी, माला, सजावट आदि में किया जाता है।

म्यांमार की इस जेड खदान मे भूस्खलन की जानकारी देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है। खदान से अब तक 50 शवों को निकाला जा चुका है और बाकी दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। इस भूस्खलन का कारण बारिश को बताया जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + ten =