मुकेश अम्बानी फिर बने सबसे दौलतमंद भारतीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी एक फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा लगातार 8वीं बार हुआ है जब वह सबसे भारतीय अमीरों में पहले पायदान पर आये हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया ने अमीरों की सूचि बनाई है जिसमे मुकेश अम्बानी की संपत्ति 3% इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रूपए हो गई है। इसी सूचि में लन्दन में रहने वाले एसपी हिंदुजा और उनका परिवार दूसरे स्थान पर है। उनकी संपत्ति 1,86,500 करोड़ आंकी गई। इस वर्ष भारतीय अमीरों की सूचि में 122 नए नाम शामिल हुए हैं।

अमीरों की इस सूचि में कम से कम 1000 करोड़ संपत्ति वाले लोगों को रखा जाता है। इस सूचि में 1000 करोड़ से अधिक संपत्ति रखने वाले भारतीयों की संख्या 953 हो गई है। वर्ष 2018 में यह संख्या 831 थी। जबकि डालर मूल्य में यह संख्या कम हुई है जो पहले 141 थी लेकिन अब 138 रह गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचि में शामिल इन 953 लोगों की कुल संपत्ति देश के घरेलु उत्पाद (जीडीपी) के 27% के बराबर है और शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति जीडीपी के 10% के बराबर है।

जिओ ने की अपनी ये बड़ी सर्विस बंद

भारत के शीर्ष 10 दौलतमंद

  1. मुकेश अम्बानी (रिलाइंस इंडस्ट्रीज)                : 3% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 3,80 ,700
  2. हिंदुजा परिवार (हिंदुजा)                             : 17% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 1,86,500
  3. अज़ीम प्रेमजी (विप्रो)                                : 22% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 1,17,100
  4. लक्ष्मी निवास मित्तल (आर्सेलर मित्तल)          : 6% घाटे के साथ कुल संपत्ति 1,07,300
  5. गौतम अडानी (अडानी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड)        : 33% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 94,500
  6. उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक)                   : 20% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 94,500
  7. साइरस पूनावाला (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया) : 22% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 88,800
  8. साइरस पालौनजी मिस्त्री (शापूरजी पालौनजी)     : 11% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 76,800
  9. शापूरजी पालौनजी मिस्त्री (शापूरजी पालौनजी)    : 11% इज़ाफ़े के साथ कुल संपत्ति 76,800
  10. दिलीप सांधवी (सन फार्मास्यूटिकल)               : 20% घाटे के साथ कुल संपत्ति 71,500

About Author