रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी उन्हीं की पार्टी के एमएलए अंगद सिंह सैनी से होने जा रही है, अंगद सिंह सैनी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं ।आपको बता दें दोनों विधायक की शादी 21 नवंबर गुरूवार को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में होने वाली है। अदिति सिंह और विधायक अंगद सिंह दोनों ऐसे विधायक हैं जो की एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जो अपने पहले ही प्रयास में विधायक बन गए और आपको बता दें अपनी शादी को लेकर अदिति सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपने पापा को याद करके आई मिस यू पापा लिखा है।
एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है।।
I love you Papa
I miss you Papa pic.twitter.com/bz3rZCYnnn— Aditi Singh (@AditiSinghINC) November 21, 2019
अदिति सिंह, अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो रायबरेली सदर सीट से 5 बार विधायक रहे थे. वहीं, अंगद सिंह के पिता दिलबाग सिंह पंजाब के नवांशहर से 6 बार विधायक रहे हैं ।
अदिति सिंह की शादी में राजनीति की ये दिग्गज हस्तियाँ होगीं शामिल
इससे पहले ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि अदिति सिंह अपनी शादी के बाद रायबरेली छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने इस कयासों पर विराम लगा दिया है और उन्होंने अपने एक बयांन में कहा है कि रायबरेली मेरी जान है पर मई इसे छोड़ कर नहीं जाने वाली। इससे ये तो साफ़ हो गया है की शादी के बाद भी वो अपना शहर नहीं छोड़ेगी और वह रायबरेली में ही रहेंगी।
अदिति सिंह, अखिलेश सिंह की पुत्री हैं, जो की रायबरेली सदर सीट से 5 बार विधायक रहे थे, वहीं अंगद सिंह भी राजनितिक परिवार से तालुक रखते हैं , उनके पिता दिलबाग सिंह पंजाब के नवांशहर से 6 बार विधायक रहे हैं।