महाराष्ट्र में मंत्रालयों का हुआ बटवारा,तीन पार्टियों में किसको क्या मिला

maharashtra government
image source - google

लम्बे समय के बाद आज गुरुवार को उद्धव सरकार में विभागों का बटवारा हो गया है। एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य मिले है। एनसीपी के छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन, राज्य उत्पाद शुल्क दिया गया है। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन मिला है। एनसीपी के जयंत पटेल को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम मिला। वहीँ शिव सेना के सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार दियागया है। कांग्रेस के नितिन राउत पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास मिला। उद्धव सरकार ने विभागों का बटवारा तो कर दिया पर अभी उप-मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। देखना होगा की शिव सेना उप-मुख्यमंत्री किस पार्टी के नेता को बनती है।

असम और पूर्वोत्तर राज्य क्यों कर रहे CAB का इतना विरोध जानिए

About Author