अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने अयोध्या मामले पर दिया ये बयान, कांग्रेस पर कसा तंज

बहराइच में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने अयोध्या मामले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा वो सभी वर्गों को स्वीकार करना चाहिए। पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या फैसले पर टिकी हुईं हैं।

इसके ज़रिये हम न्यायपालिका पर अपने भरोसे का सन्देश भी दे पाएंगे। ये भारत के नागरिकों की बड़ी ज़िम्मेदारी है। राम सदैव से ही हम सबकी आस्था रहे हैं, अगर नियमानुसार राम मंदिर का निर्माण होता है तो हम सबको बड़ी ख़ुशी होगी।

अयोध्या फैसले से पहले मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी ने की गुजारिश, कही ऐसी बात

वहीं परविंदर सिंह कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए बोले कि, राहुल गांधी बैंकॉक में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। पहले भाई अध्यक्ष था और बहन महासचिव थीं, अब प्रियंका गांधी ही पूरे भारत की सर्वेसर्वा हैं। सोनिया को सलाह देते हुए कहा कि, वो प्रियंका के दोनों बच्चों के लिए बाल प्रकोष्ठ बना दें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ है वो गरीबों का अहसास क्या कर पाएगा।

About Author