स्कूटी से जाती लड़की को जबरन पकड़ लड़कों ने लगाया रंग, Video हुआ वायरल

Manoj Muntashir
google

हमारे देश में होली का खुमार लोगो पर होली के एक हफ्ते पहले से चढ़ता है और होली के एक हफ्ते बाद तक रहता है। क्योकि होली एक ऐसा त्यौहार है जो लोगो को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसी के साथ 10 मार्च को हमारे देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास लोगों तक ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

त्यौहार में निकाल रहे लोग दुश्मनी 

जैसा की हम सबको पता है की होली का तत्यौहार हो या कोई भी त्यौहार हो कुछ दंगाई और बेशर्म लोग त्यौहार को ही अपना निशाना बना कर अपना काम कर लेते है। ऐसा वो इसलिए करते है की लोगो को लगेगा की हम त्यौहार मना रहें है और इसी के साथ हमारा काम भी हो जायेगा। ऐसे लोग त्यौहार को मोहरा बनाकर दुश्मनी निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसी तरह एक ऐसा ही मामला सोशल मिडिया के जरिये हमारे सामने आया है। जिसे देख आपका भी चहेरा शर्म से झुक जायेगा।

Manoj Muntashir ने शेयर किया विडिओ

दरअसल इस विडिओ को बॉलीवुड के मशहूर गीतकार Manoj Muntashir ने अपने ट्विटर हैंडल से होली का एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दूँ की इस वीडियो में होली पर कुछ लड़के मिलकर लड़की के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसी बीच कुछ लड़के गुलाल उड़ाते हुए आते हैं। ट्रैफिक के बीच एक लड़की स्कूटी पर होती है। उसके पीछे एक और लड़की बैठी होती है। तभी वहां आठ से 10 लड़के एक साथ मिलकर उसे जबरदस्ती रंग लगाने लगते हैं।

जबरन लड़की को लगाया रंग 

आप इस विडिओ में देख सकते है की कई लड़के मिलकर जब लड़की को रंग लगाते हैं तो लड़की स्कूटी पर लड़खड़ा जाती है। किसी तरह इस भीड़ से बचकर लड़की आगे बढ़ जाती है। मगर वह लड़की शांति के साथ वहां से चली जाती है। यह वीडियो देख Manoj Muntashir ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘तो ये है आपकी होली, शर्म आती है या वो भी गुलाल के साथ हवा में उड़ा दी?

ऐसे ही लोग त्यौहार का नाम बदनाम करते है 

बता दे की Manoj Muntashir का यह विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है Manoj Muntashir के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इन लड़कों को सजा मिलनी ही चाहिए। हमारे त्योहारों को ये बदनाम कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- अमर्यादित, बेशर्म और दंडनीय व्यवहार, परवरिश का खुलेआम प्रदर्शन।

दंगाईयों के पोस्टर हटाने के HC के आदेश को चुनौती देने योगी सरकार पहुंची SC

जानें कौन है Manoj Muntashir

गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन्मे Manoj Muntashir को फिल्म ‘ek villain‘ के ‘गलियां’ फिल्म ‘बादशाहो’ के ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ फिल्म ‘रुस्तम’ के ‘तेरे संग यारा’ और ‘केसरी’ के ‘तेरी मिट्टी’ जैसे मशहूर गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − nineteen =