पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यकों से अपील करते हुए कहा की असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोगो पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ओवैसी को आड़े हाथो लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा की ये लोग हैदराबाद के है और इनकी एक पार्टी है, जिससे इन्हे बढ़ावा मिलता है। कुछ नेता ऐसे होते है जो बटवारा पैदा कर रहे है। ये लोग अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दावा करते है पर अल्पसंख्यक इनकी बातो में न आये। आगे ममता बनर्जी ने हिन्दुओं से भी अपील करते हुए कहा हिन्दू लोग, हिंदू कट्टरपंथी ताकतों के बहकावे में न आये। बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समीप है ऐसे में ममता बनर्जी ने अपनी राजनीती रणनीति में बदलाव किया है। इससे पहले ममता बनर्जी BJP पर निशाना साधती थी पर इस बार AIMIM पर निशाना साधा है।
CAB is another trap like NRC to make legal citizens refugees: Didi
তৃণমূল এর কর্মীরাই আমাদের নেতা দলের সম্পদ: কোচবিহারে দিদি
Read More >> https://t.co/EoA35nakhz pic.twitter.com/lTQEeNbver
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 18, 2019
यूपी में आज से एनआरसी पर कार्य शुरू, विदेशियो को किया जायेगा चिन्हित
NRC पर बोली ममता बनर्जी
NRC मुद्दे पर ममता बनर्जी ने कहा की देश के नागरिको को विदेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के लोगो को भरोसा दिलाते हुए ममता ने कहा की आप सब बंगाल के निवासी ही रहेंगे। बता दें NRC का विरोध TMC प्रमुख शुरुआत से ही कर रही है। वहीँ बीजेपी NRC को पूरे देश में लागू करना चाहती है। यदि NRC लागू होता है तो भारत में जहाँ पर भी विदेशी लोग रह रहे होंगे उनको सजा या उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सकता है।