लखनऊ में हिंसा करने वालों की फोटो नाम,पता के साथ चौराहे पर लगाए गए,दिल्ली में वसूली कब?

lucknow violence up government put up rioters poster
image source - google

योगी सरकार ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। 19 दिसंबर 2019 को लखनऊ में तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले 57 लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है और इनकी फोटो को चौराहों पर नाम,पता के साथ लगा दिया गया है। यही नहीं यूपी सरकार इन सभी दंगाईयों से प्राइवेट और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी करेगी। 19 दिसम्बर को हुई हिंसा में 1 करोड़ 55 लाख 62 हजार 537 रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सरकार ने इन दंगाईयों को कुछ समय दिया भरपाई करने के लिए। यदि वो खुद पैसे नहीं देंगे तो उनकी संपत्ति को कुर्क करा दिया जायेगा।

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया की ‘4 थाना क्षेत्रों में 57 लोग दोषी पाए गए है। इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। यदि तय समय में ये पैसे नहीं देते है तो संपत्ति को कुर्क कराकर भरपाई की जाएगी।’ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था की किसी भी हाल में हिंसा करने वालों को माफ़ नहीं किया जायेगा। लखनऊ में तोड़फोड़ और आगजनी में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है,अगर सभी 57 दंगाईयों से बराबर रकम ली जाये तो एक को 2 लाख 73 हजार रूपए की भरपाई करनी होगी।

हिन्दू-मुस्लिम एकता पर आधारित कार्यक्रम में हुई आपसी भाईचारे पर चर्चा

दिल्ली में वसूली कब?

यूपी सरकार ने तो दंगाईयों से वसूली करने का प्लान बना लिया है पर देश की राजधानी दिल्ली में दंगाईयों से वसूली दिल्ली सरकार करेगी या नहीं अभी इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिल्ली सरकार ने अभी सिर्फ हिंसा से पीड़ित लोगों को मुआबजा देने की बात कही है। हिंसा करने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोई बयान नहीं दिया है। यूपी में सख्ती की वजह से दंगाईयों को काबू किया गया और नुकसान कम हुआ पर दिल्ली में सार्वजनिक और प्राइवेट संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई भी दिल्ली सरकार को उन्ही से करनी चाहिए।जिन्होंने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − eleven =