लॉकडाउन की वजह से बड़ा हादसा टला, हजरतगंज में एक पुरानी इमारत गिरी

lockdown up
google

लखनऊ हजरतगंज इलाके में एक इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। लॉकडाउन होने की वजह से वहां पर सन्नाटा था। जिसके कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस मलबे में कई गाड़ियां दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है। सिर्फ राहत कर्मी ही नहीं एसीपी अभय कुमार मिश्र और इंस्पेक्टर संतोष सिंह भी मलबा उठाने में लग गए। इस गाने को देख वहां उपस्थित लोगों ने उनके कार्य की सराहना की।

सीएम राहत कोष में UPSRTC ने दिए 2.47 करोड़ रुपए का योगदान

बता दे हजरतगंज में एमजी मार्ग पर यह पुरानी इमारत ढही है। यह लखनऊ का एक पॉश इलाका है और यहां पर हजारों लोग आते जाते रहते हैं। यदि लॉकडाउन ना होता तो यहां पर सैकड़ों लोग मौजूद होते और इस स्थिति में इमारत गिरती तो कई लोग घायल होते और कई लोगों की जान भी इसमें चली जाती। इसलिए ही शायद कहा जाता है कि जो होता है अच्छे के लिए होता है।

मालूम हो अभी लॉकडाउन के 11 दिन बचे हुए हैं और प्रदेश सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। अब यदि कोई राह पर पैदल चल रहा व्यक्ति भी पाया गया तो उसेसे पूछताछ होगी और यदि उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए तो उसे तुरंत क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =